हिंदी फिल्मे देखें:- आज हम आपके पास एक नई सुचना के साथ आ गए है। जैसा की आप सभी को पता है की हम सभी के जीवन में सिनेमा का कितना महत्व है। खासकर भारतीय सिनेमा एकता में अनेकता का प्रतीक है। इस सभी धर्म के नागरिक देखना पसंद करते है । लोगो का समय भी इसे देखकर अच्छे से व्यतीत हो जाता है। आज हम आपको टॉप 20 फिल्मो के बारे में बताएंगे विस्तार से जानने के लिए दिए ये लेख को अंत तक पढ़े।
Contents
- 1 हिंदी फिल्मे देखें
- 2 बर्फ़ी (2012)
- 3 मसान (2015)
- 4 स्वदेश (2004)
- 5 City Lights (2014)
- 6 शोले (1975)
- 7 लगान (2001)
- 8 3 Idiot(2009)
- 9 भाग मिल्खा भाग (2013)
- 10 क्वीन (2013)
- 11 उड़ान (2010)
- 12 Jab We Met (2007)
- 13 दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे (1995)
- 14 रंग दे बसंती (2006)
- 15 Mother India (1957)
- 16 a Wednesday (2008)
- 17 आनंद (1971)
- 18 तारे जमीं पर (2007)
- 19 रोजा (1992)
- 20 चक दे इंडिया (2007)
- 21 बॉम्बे (1995)
- 22 भाग मिल्खा भाग में किस-किस ने Acting की ?
- 23 3 Idiot फिल्म का उद्देश्य क्या है?
- 24 उड़ान फिल्म किसके साथ बैठकर देखनी चाहिए?
- 25 दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे फिल्म कब बनी ?
- 26 शोले फिल्म कितने सप्ताह चली और इसमें Acting किस-किस ने की ?
- 27 लगान फिल्म की कहानी क्या थी?
- 28 क्वीन फिल्म की कहानी क्या थी?
हिंदी फिल्मे देखें
सिनेमा से मनोरंजन के साथ-साथ हमे अच्छी शिक्षा भी मिलती है। सिनेमा के जरिये हम अपने जीवन को अच्छे तरिके से जी सकते है। आज हम आपको सिनेमा के बारे में पूरी जानकारी देंगे आपका स्वागत है हमारी वेबसाइट पर
CLICK HERE:- Vicky Kaushal Biography in Hindi: जानिए अभिनेत्रा विक्की कौशल का जीवन परिचय
बर्फ़ी (2012)
बर्फी फिल्म एक ऐसी फिल्म है जो अपने जीवन के सभी तुच्छ मुद्दों के बारे में बताता है। बर्फी फिल्म का नायक न तो बोल सकता है ना सुन स्का है। लेकिन फिर भी बर्फी फिल्म जीवन जीने के लिए एक आवश्यक सन्देश देती कि भले ही आपके जीवन में बहुत सारी परेशानिया है, पर इन परेशानियों के बावजूद सबसे ज़रूरी अपने चेहरे की मुस्कान को बनाये रखना है साथ ही बर्फी फिल्म यह भी बताती है |
कि प्रेम की कोई परिभाषा नहीं होती है, यह सामान्य और असमान्य लोगों के मध्य भी हो सकता है। इस फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु है तथा इस फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा, Ileana D’Cruz एवं सौरभ शुक्ला ने अभिनय किया है। बर्फी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की Acting भी बहुत अच्छी थी।
मसान (2015)
नीरज घावन द्धारा Directed मसान फिल्म अंतरजातीय विवाह जैसी सामाजिक मुद्दों पर बनी एक मजबूत अच्छा सन्देश देने वाली फिल्म है। मसान फिल्म में लड़की को एक भ्रष्ट पुलिस कर्मचारी से पार करने के प्रयास करते हुए उनके संघर्षों को दिखाया गया है। मसान फिल्म के Artist श्वेता त्रिपाठी, संजय मिश्रा, रिचा चड्ढा और विक्की कौशल ने Amazing Performance किया है। नीरज गयवान ने इस खुबसूरत फिल्म को बनाया है।
स्वदेश (2004)
जब हम युवा होते है तो बहुत ही महत्वकांक्षी होते है हम अपने भविष्य में वे सभी सुख, सेवाएंपाने का प्रयास करते है। जिसमें आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकते है। हालाँकि हममें से कई अपने ग्रामीण भाईयों के जीवन में सुधार और उत्थान लाने के लिए अपना समर्पित भी दिखाते है। इस फिल्म में देश प्रति समर्पण और भक्ति की कहानी है जिसमें यह दिखाय गया है कि अपनी मातृभूमि के लिए किन छोटे तरीकों से भी योगदान दिया जा सकता है।
देश भक्ति के नाम पर समाज में नफरत का वतावरण पैदा करने वालों के लिए सच में देश भक्ति क्या होती है स्वदेश फिल्म सन्देश देती है। स्वदेश फिल्म में शाहरुख़ खान नासा के एक इंजीनियर है जो अपने गांव में पनबिजली से एक छोटे से Power Generator स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करते है। स्वदेशी फिल्म को आशुतोष गोवरिकर ने बनाया है। शाहरुख़ खान के अतिरिक्त इस फिल्म में गायत्री जोशी, किशोर बिलाल, स्मित शेठ ने भी Acting किकी है।
City Lights (2014)
City Lights फिल्म में प्रवासियों के दिमाग को दिखाया गया है जो मुम्बई जैसे महानगरों में रहने के लिए आते है और वे शहर की बेरहमी का शिकार बन जाते हैं, वे अपनी भूख को मिटाने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हो जाते है। City Lights फिल्म शहर के अँधेरे को दर्शाती है और गरीबी, असहायता के भयभीत पक्ष को भी दिखाती है. यह फिल्म एक व्यक्ति के लिए परिवार को अपने साथ रखने की उसकी इच्छा के प्रयास को दिखाती है।
दीपक सिंह राजस्थान में एक किसान है जो कि एक त्रासदी के पश्चात् अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव से मुम्बई एक बेहतर जीवन जीने की तलाश में स्थानांतरित हो जाता है, जहां उसे एक बड़े से शहर में जीवन जीने के लिए होने वाली चुनौतियों का पता चलता है।
CLICK HERE:- Harnaaz Kaur Sandhu Biography in Hindi: जानिये Miss Universe 2021 हरनाज कौर संधू का जीवन परिचय
शोले (1975)
शोले फिल्म को पूर्ण Bollywood मसाला फिल्म कहा जाता है। शोले फिल्म में दो अपराधी है जो कि एक पुलिस कर्मी के द्धारा डाकू को पकड़ने के लिए काम पर रखे गए है। शोले फिल्म का हर एक पात्र इसके संवाद और संगीत आज भी लोगों के जेहन में है। संजीव कुमार ने ठाकुर, अमिताभ बच्चन ने जय, धर्मेन्द्र ने वीरू, हेमामालिनी ने बसंती, जया बच्चन ने राधा की भूमिका को निभाया था। शोले फिल्म के अन्य पात्र जैसे मौसी, धन्नो, सांबा सभी ने यादगार भूमिका निभाई थी। शोले फिल्म पुरे देश में 100 से भी ज्यादा Theater में 25 सप्ताह तक लगातार चली थी। इसके लिए फिल्म की रजत जयंती मनाने का Record है।
लगान (2001)
भारत में ब्रिटिश राज की अवधि को दर्शाते हुए फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार से ग़रीब किसान खराब मानसून में असफलता से पीड़ित है, जो भारी करों के बोझ से पीछा छुड़ाने लिए Brutal British शासकों के खिलाफ क्रिकेट मैच को खेल कर किस तरह से जीतते है। इस फिल्म ने भारतीय फिल्मों के लिए एक नया Benchmark Set किया। इस फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता और निर्माता आमिर खान और संगीतकार A.R. रहमान ने प्रशंसनीय फिल्म बनाई है।
3 Idiot(2009)
राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने ईस फिल्म को बनाया है। 3 इडियट फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर जैसे कलाकारों ने Acting किकी है। 3 इडियट फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए एक आवश्यक सन्देश देती है। अभी भी भारतीय शिक्षा प्रणाली Grade, Cutoff And Degree के बारे में पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। 3 Idiot फिल्म भारत में ही नहीं विदेशों में भी काफ़ी लोकप्रिय रही है साथ ही यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली Bollywood फिल्म बन गयी है। 3 Idiot फिल्म ने कई पुरस्कार भी प्राप्त किये है।
भाग मिल्खा भाग (2013)
जब भी हम भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में देखते है तो अपना स्वयं का संघर्ष कम लगने लगता है। भाग मिल्खा भाग फिल्म की कहानी एक आम आदमी के जीवन संघर्ष, लक्ष्य की ओर आगे बढने का संकल्प और सब कुछ हासिल करने के लिए प्रेरणा देता है। और सच्ची कहानी है। यह मिल्खा के उद्गम के पीछे की सच्चाई को दिखाता है। भाग मिल्खा भाग फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया है।भाग मिल्खा भाग फिल्म में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, पवन मल्होत्रा और आर्ट मलिक ने Acting की है।
क्वीन (2013)
जब भी आप अपने जीवन में परेशान होते है तो अच्छा महसूस करने के लिए क्वीन फिल्म से प्रेरणा ले सकते है। क्वीन फिल्म एक सुंदर कविता की तरह है, जो आपको अच्छा महसूस कराती है यह भरोसा दिलाती है कि ऐसे लोग भी है जिन पर आप विश्वास कर सकते है। उनसे दोस्ती कर उनका मार्गदर्शन ले सकते है साथ ही क्वीन फिल्म से यह भी शिक्षा मिलती है कि यदि आप के साथ कोई भी नहीं है तो आप खुद भी जीवन के हर एक पल का आनंद ले सकते है।
इस फिल्म में एक दिल्ली में रहने वाले परिवार की लड़की को शादी टूट जाने के बाद अकेले हनीमून पर जाते हुए दिखाया गया है। क्वीन फिल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया है, जिसमे कंगना राणावत, राजकुमार राव, लिसा हेडेन और जेफरी हो ने Acting किया है।
उड़ान (2010)
उड़ान एक ऐसी फिल्म है जो हर माँ बाप को अपने बच्चों के साथ एक बार जरुर देखनी चाहिए। आज भी भारतीय समाज में एक बड़ी परेशानी व्यापक है जिसे उड़ान फिल्म के जरिये से दिखाने की कोशिश की गयी है कि किस तरह किशोर उम्र के बच्चों पर जीवन में पारंपरिक रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया जाता है।
उड़ान फिल्म में भावनात्मक अशांति को दर्शाया गया है। उड़ान फिल्म अपने दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण सबक देती है कि अगर आपके पास किसी भी तरह के लक्ष्य को पाने की चाहत है, तो उसके लिए उड़ान भरने को लेकर संकोच न करें। उड़ान फिल्म को विक्रमादित्य मोटवाने ने निर्देशित किया है। उड़ान फिल्म में रोनित रॉय, रजत बरमेचा, संजय गाँधी, रोनित रॉय और मोंजोत सिंह ने Acting की है।
Jab We Met (2007)
Jab We Met फिल्म एक Romantic And Beautiful कहानी दर्शकों के सामने पेश करती है। Jab We Met फिल्म में यह दिखाया गया है कि प्यार किस तरह से भिन्न-भिन्न लोगों के लिए भिन्न-भिन्न अर्थ रखती है और जब भी दो लोग प्रेम करते है तब उस समय कुछ भी गलत नहीं होता है। Jab We Met फिल्म में एक उदास, डरपोक और धनी व्यवसायी का जीवन तब बदल जाता है जब वह एक बिंदास और निडर युवा महिला से मिलता है। Jab We Met फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली है। Jab We Met फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, तरुण अरोड़ा और दारा सिंह ने Acting की है।
दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे (1995)
B. R. चोपड़ा के बैनर तले बनी दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे Superhit फिल्म ने Romance And Love को नए रूप में परिभाषित किया। दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे फिल्म में शाहरुख़ और काजोल एक ऐसे युवा जोडे की भूमिका को निभाते है, जो कि यूरोप में छुट्टियाँ मनाने के लिए गया है और एक–दुसरे के प्यार में पड़ जाते है। उसके पश्चात् माता-पिता को मनाने और उनका दिल जीतने के प्रयास को दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे फिल्म में दिखाया गया है।
दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे फिल्म ने Three Star Award, भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार और 10 फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त करते हुए शोले फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने वाली एक ब्लॉकबस्टर फिल्म होने का गौरव प्राप्त किया है। दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे फिल्म आज भी मुम्बई के किसी न किसी Theater में एक बार जरुर चलती है।
CLICK HERE:- SBI Fixed Deposit Rates: 40 करोड़ ग्राहकों को SBI का तोहफा SBI ने FD पर ब्याज दर बढ़ाई, मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न
रंग दे बसंती (2006)
रंग दे बसंती फिल्म एक ऐसे छः दोस्तों की कहानी है जो अंग्रेज फिल्म निर्माता की सहायता से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बारे में वृतचित्र तैयार करते है और उसके एतिहासिक पात्रों को जीते है,Filming के दौरान दोस्तों के इस समूह ने अपने अधिकारों के लिए लड़ने के महत्व के बारे में जाना। रंग दे बसंती फिल्म के निर्देशक ओमप्रकाश मेहरा है और इसमें Acting करने वाले Artists के नाम है- आमिर खान, सोहा अली खान, सिद्धार्थ नारायण, आर. माधवन, कुणाल कपूर और शर्मन जोशी। रंग दे बसंती फिल्म कई युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गयी। राजनीति का असली चेहरा रंग दे बसंती फिल्म को देखने से पता चलता है। इसको कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए है।
Mother India (1957)
Mother India फिल्म के Director महबूब है। Mother India फिल्म में सुनील दत्त, नरगिस और राजेंद्र कुमार ने उम्दा Acting किया है। यह भारत की पहली ऐसी फिल्म है जो Oscar के लिए नामांकित हुई थी। Mother India फिल्म में ग़रीबी से पीड़ित महिला के जीवन संघर्ष और संघर्ष से लड़ते हुए अपने बच्चे को जन्म देने और पालन- पोषण करने की कहानी को दिखाया गया है।
a Wednesday (2008)
a Wednesday फिल्म में एक सेवानिवृत पुलिस अधिकारी अपने Career के सबसे आश्चर्यजनक दिन को याद करता है। जिसमे वे एक ऐसे मामले को याद करता है जो कही भी कभी भी दायर नहीं किया गया था, लेकिन वह एक आम आदमी और बुधवार के उस दिन को अपनी यादों में बरकरार रखता है। a Wednesday फिल्म के निर्देशक नीरज पाण्डे है a Wednesday फिल्म में अनुपम खेर, नसरुद्दीन शाह, जिमी शेरगिल और दीपल शॉ ने Acting किया है।
आनंद (1971)
आनंद फिल्म के निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी है। आनंद फिल्म में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, सुमिता सान्याल और रमेश देव जैसे कलाकारों ने Acting किया है। यह फिल्म एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की कहानी है जो कि मरने से पहले अपनी पूरी जिंदगी को खुश हो कर जीने की इच्छा रखता है, और ये बात वे अपने दोस्त को भी बताता है और उसे भी खुश रहने के लिए प्रेरित करता है।
तारे जमीं पर (2007)
तारे जमीं पर फिल्म के Director आमिर खान है। तारे जमीं पर फिल्म में दर्शील सफारी, आमिर खान, तनय छेड़ा और सचेत इंजिनियर ने अभिनय किया है. इस फिल्म में एक आठ वर्षीय बच्चे को सभी आलसी समझते है और परेशान रहते है. किन्तु जब एक शिक्षक धैर्य और प्यार से उसकी समस्या के बारे में जानने की कोशिश करता है, तब जाकर असली समस्या जो कि एक मानसिक कमज़ोरी के रूप में सबके सामने आती है |
रोजा (1992)
रोजा फिल्म के निर्देशक मणि रत्नम है। रोजा फिल्म में अरविन्द स्वामी, मधु, पंकज कपूर ने Acting किया है। यह फिल्म बहुत ही लोकप्रिय रही है सबने रोजा फिल्म की सराहना की है। रोजा फिल्म में तमिलनाडु के छोटे से गांव की एक महिला की शादी एक शहरी निवासी से हो जाती है। इसके पश्चात् वे कश्मीर में जाते है जहां सबकुछ खुबसूरत लगता है तभी आतंकवादियों के द्धारा युवा का अपहरण कर लिया जाता है। इस तरह उनके संघर्षो की कहानी को दिखाया गया है।
चक दे इंडिया (2007)
चक दे इंडिया फिल्म के निर्देशक शिमित अमिन है। चक दे इंडिया फिल्म के सितारे है- शाहरुख़ खान, विद्या मालवडे, सागरिका घाटगे, शिल्पा शुक्ला. इस फिल्म में कबीर खान Indian Women’s National Hockey Team के कोच है। और उनका सपना है कि सभी लड़कियों की टीम हर तरह की बाधाओं का सामना करते हुए जीत हासिल करे।
बॉम्बे (1995)
बॉम्बे फिल्म को मणि रत्नम ने निर्देशित किया है।बॉम्बे फिल्म में छोटे से गांव के एक हिन्दू लड़के और एक मुस्लिम को एक दुसरे के प्यार में पड़ते हुए दिखाया गया है, उसके पश्चात् वे दोनों मुंबई जाते है उनके दो बच्चे भी है। वहां पर बढ़ते धार्मिक हिंसा, तनाव और दंगों से परिवार को संघर्ष करते दिखाया गया है। बॉम्बे फिल्म में अरविन्द स्वामी, मनीषा कोइराला, टीनू आनंद और आकाश खुराना ने अभिनय किया है।
Click Here:- Aryan Khan Age: जानिए आर्यन खान के जीवन के बारे में
भाग मिल्खा भाग में किस-किस ने Acting की ?
भाग मिल्खा भाग फिल्म में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, पवन मल्होत्रा और आर्ट मलिक ने Acting की है।
3 Idiot फिल्म का उद्देश्य क्या है?
3 इडियट फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए एक आवश्यक सन्देश देती है। अभी भी भारतीय शिक्षा प्रणाली Grade, Cutoff And Degree के बारे में पूर्वाग्रह से ग्रस्त है।
उड़ान फिल्म किसके साथ बैठकर देखनी चाहिए?
उड़ान एक ऐसी फिल्म है जो हर माँ बाप को अपने बच्चों के साथ एक बार जरुर देखनी चाहिए।
दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे फिल्म कब बनी ?
सन 1995 में बनी |
शोले फिल्म कितने सप्ताह चली और इसमें Acting किस-किस ने की ?
संजीव कुमार ने ठाकुर, अमिताभ बच्चन ने जय, धर्मेन्द्र ने वीरू, हेमामालिनी ने बसंती, जया बच्चन ने राधा की भूमिका को निभाया था। शोले फिल्म के अन्य पात्र जैसे मौसी, धन्नो, सांबा सभी ने यादगार भूमिका निभाई थी। शोले फिल्म पुरे देश में 100 से भी ज्यादा Theater में 25 सप्ताह तक लगातार चली थी। इसके लिए फिल्म की रजत जयंती मनाने का Record है।
लगान फिल्म की कहानी क्या थी?
भारत में ब्रिटिश राज की अवधि को दर्शाते हुए फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार से ग़रीब किसान खराब मानसून में असफलता से पीड़ित है, जो भारी करों के बोझ से पीछा छुड़ाने लिए Brutal British शासकों के खिलाफ क्रिकेट मैच को खेल कर किस तरह से जीतते है। इस फिल्म ने भारतीय फिल्मों के लिए एक नया Benchmark Set किया।
क्वीन फिल्म की कहानी क्या थी?
जब भी आप अपने जीवन में परेशान होते है तो अच्छा महसूस करने के लिए क्वीन फिल्म से प्रेरणा ले सकते है। क्वीन फिल्म एक सुंदर कविता की तरह है, जो आपको अच्छा महसूस कराती है यह भरोसा दिलाती है कि ऐसे लोग भी है जिन पर आप विश्वास कर सकते है।
उनसे दोस्ती कर उनका मार्गदर्शन ले सकते है साथ ही क्वीन फिल्म से यह भी शिक्षा मिलती है कि यदि आप के साथ कोई भी नहीं है तो आप खुद भी जीवन के हर एक पल का आनंद ले सकते है। इस फिल्म में एक दिल्ली में रहने वाले परिवार की लड़की को शादी टूट जाने के बाद अकेले हनीमून पर जाते हुए दिखाया गया है।